बाढ़: अंधविश्वास ने लिया हिंसा का रूप, बेटे-बहू ने बुजुर्ग दंपति को पीटा
Barh, Patna | May 13, 2026 अंधविश्वास, डायन-बिसाही और घर में चुड़ैल भेजने जैसी बेबुनियाद बातों को लेकर बाढ़ के पूरा गांव में बड़े बेटे और उसकी पत्नी ने अपने ही बुजुर्ग माता-पिता के साथ जमकर मारपीट कर दी। सूत्रों से लगभग 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार घायल अवस्था में बुजुर्ग दंपति को इलाज के लिए बाढ़ के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।