कुरई: सिवनी के हेमंत बर्मन ने ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया
Kurai, Seoni | Apr 27, 2026 सिवनी के कुरई ब्लाक के छोटे से गांव कोदाझिरी के युवा शूटर हेमंत बर्मन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा नाम कमाया है। सोमवार को बताया गया कि इजिप्ट के काहिरा में आयोजित ISSF जूनियर वर्ल्ड कप शूटिंग प्रतियोगिता में हेमंत बर्मन ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में रजत पदक अपने नाम किया।