दारू: खैरा-बंडासिंघा मार्ग पर बालू लदे ट्रैक्टर ने दंपत्ति को रौंदा, दोनों के पैर टूटे
खैरा-बंडासिंघा मुख्य मार्ग पर बालू लदे ट्रैक्टर ने दंपत्ति को रौंदा, दोनों के पैर टूटे। खैरा-बंडासिंघा मुख्य मार्ग पर रविवार को अवैध बालू लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपत्ति को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में कारी चट्टान निवासी भुवनेश्वर मरांडी और उनकी पत्नी पार्वती मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गए।