भीलवाड़ा: मानसून से पहले भीलवाड़ा नगर निगम ने सख्ती दिखाई, आयुक्त ने 10 दिन में नालों की सफाई पूरी करने का दिया आदेश
आगामी मानसून को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने शहर के नालों की सफाई को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को निगम सभागार में आयोजित बैठक में आयुक्त हेमाराम चौधरी ने जमादारों, सफाई निरीक्षकों और तकनीकी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अगले 10 दिनों में सभी बड़े और छोटे नालों की सफाई हर हाल में पूरी की जाए, अन्यथा संबंधित कार्यवाही की जाएगी।