दिनारा: दिनारा में बीडीओ ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य, छपरा घटना के दोषियों पर कार्रवाई की मांग
Dinara, Rohtas | Jul 27, 2026 छपरा में छात्र प्रदर्शन के दौरान दो प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) पर हुए हमले के विरोध में बिहार राज्य प्रखंड विकास पदाधिकारी संघ के आह्वान पर सोमवार को 10 बजे दिनारा प्रखंड कार्यालय में बीडीओ ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। इस दौरान बीडीओ ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।