प्रतापगढ़: एसपी दीपक भूकर ने चिलबिला में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने चिलबिला कस्बे में बुधवार शाम 6 बजे पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को संदिग्धों की चेकिंग और सतर्कता के निर्देश दिए। उन्होंने जनता से शांति बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की