नारायणगंज: मंडला में दिव्यांगों और वरिष्ठजनों के लिए निशुल्क सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर
मंडला के ए.एन.एम. सेंटर में 105 दिव्यांगों और 83 वरिष्ठजनों का परीक्षण कर 44 दिव्यांगों और सभी वरिष्ठजनों को सहायक उपकरणों के लिए चिन्हांकित किया गया। 38 दिव्यांगों के UDID कार्ड भी बनाए गए। शिविर सामाजिक न्याय मंत्रालय की एडिप और वयोश्री योजना के तहत आयोजित हुआ।