दमोह के टर्फ हॉकी स्टेडियम में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री लखन पटेल के मुख्य आतिथ्य में योगभ्यास किया जा रहा हैं।
आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक दमोह जयंत कुमार मलैया, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, अधिकारीगण, छात्र-छात्राए एवं बड़ी संख्या में नागरिक सहभागी बने।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने सभी नागरिकों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन अपनाने की अपील की।
इस अवसर पर पश्चिम बंगाल से प्रसारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लाइव संबोधन को भी उपस्थित जनों द्वारा देखा एवं सुना गया।
#Damoh
40 views | Damoh, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026