मधेपुरा: मधेली बाजार वार्ड 12 में अज्ञात चोरों ने की चोरी, बेटी की शादी के लिए जुटाए गहने उड़ाए
मधेपुरा जिला के शंकरपुर थाना क्षेत्र के मधेली बाजार वार्ड नंबर 12 में मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर की पिछली दीवार तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति चुरा ली। पीड़ित गृहस्वामी सीताराम गुप्ता ने बताया की बेटी की शादी करने के लिए कुछ गहना रखा गया था वह भी चोरी हो गया है।