हाथरस: मोहल्ला खंदारी गढ़ी में अपने घर जा रहे एक युवक को दबंग ने चाकू मारकर किया घायल, शिकायत पर पुलिस ने कराया मेडिकल
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला खंदारी गढ़ी में बीती रात अपने घर जा रहे एक युवक को रास्ते में दबंग ने चाकू मार कर घायल कर दिया। घायल युवक द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने युवक का जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने शिकायत के आधार पर घटना को लेकर आगे की आवश्यकतारवायी शुरू कर दी है।