लालगंज: पिपरा मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पिलर से टकराई, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर
हलिया थाना क्षेत्र के पिपरा मोड़ पर शुक्रवार दोपहर बाद करीब 12:30 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर पिलर से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पीआरबी 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।