मनोहरथाना: मनोहरथाना के उपखंड अधिकारी को पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
मनोहरथाना राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी मनोहरथाना को ज्ञापन सौंपकर संविदा कार्मिकों के नियमितीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 10 जून से निदेशालय बीकानेर के सामने अनिश्चितकालीन महापड़ाव डाला जाएगा। बजट 2025-26 में दो वर्ष की घुट की घोषणा की।