पालीगंज: सेहरा गांव के पास पेड़ से टकराकर गिरे बाइक सवार युवक की ट्रक से कुचलकर मौत, एक घायल
Paliganj, Patna | Feb 10, 2026 पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र के सेहरा गांव के पास तेज रफ्तार में बाइक सवार पेड़ से टकराकर सड़क पर गिर गया। सड़क से गुजर रहे एक ट्रक ने बाइक सवार को कुचलकर फरार हो गया। दुर्घटना में बाइक सवार युवक सुधीर कुमार की मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला सोमवार की देर रात 11:45 की बताई गई है।