पालीगंज: महाबलीपुर के पास बाइक की टक्कर में एक किशोरी घायल
पालीगंज क्षेत्र अंतर्गत महाबलीपुर के पास सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर से किशोरी घायल हो गई। घायल किशोरी को इलाज हेतु स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां घायल किशोरी का इलाज चल रहा है। जिसकी पहचान रानी कुमारी के रूप में की गई है। मामला शुक्रवार के देर शाम 7:25 के करीब की बताई जा रही हैं।