पालीगंज: चिकसी गांव के पास कार की टक्कर से एक बाइक सवार युवक घायल
पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिक्सी गांव के पास कार की टक्कर से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल हुए बाइक सवार को इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसका उपचार चल रहा है। घायल बाइक सवार किंजर का रहने वाला सुनील कुमार बताया जा रहा है। मामला सोमवार की रात्रि 8:15 के करीब की है।