Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image
image
image
image

उपायुक्त ने दिव्यांग दंपति की बच्ची के आग्रह पर पहुंचकर दी सरकारी योजनाओं की सौगात, आंगनबाड़ी केंद्र का किया उद्घाटन। जिले के उपायुक्त श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में छोटी बच्ची ललिता कुमारी के आग्रह को गंभीरता से लेते हुए उसके घर पहुंचे। बच्ची ने अपने माता-पिता दोनों के दिव्यांग होने के कारण आवास एवं अन्य सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उपायुक्त स्वयं उस बच्ची के घर पहुंचे। मौके पर उपायुक्त ने बच्ची एवं उसके परिजनों से से मुलाकात की तथा बच्ची की अभिव्यक्ति क्षमता एवं बोलने की कला की सराहना की। इस दौरान उन्होंने बच्ची के छोटे भाई को गोद में लेकर उसे जन्म प्रमाण पत्र सौंपा तथा परिवार के अन्य तीन भाई-बहनों को भी जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किया, जिससे उनके भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का मार्ग प्रशस्त होगा। उपायुक्त ने दिव्यांग दंपति को “बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना” के अंतर्गत आवास की स्वीकृति प्रदान की तथा उनकी सुविधा के लिए ट्राई साइकिल भी उपलब्ध कराई। उन्होंने बच्ची से उसकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली तथा भविष्य में क्या बनने की उसकी इच्छा है, इस पर भी चर्चा करते हुए उसे निरंतर शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने बच्ची के भाई आशिक कुमार एवं बहन आरती कुमारी का नामांकन नव निर्मित एवं नव उद्घाटित अवसाने-3 ,बरेवा टोला आंगनबाड़ी केंद्र में कराया। साथ ही उन्होंने स्वयं उपस्थिति रजिस्टर में प्रविष्टि कर बच्चों की उपस्थिति दर्ज की। गांव की एक अन्य बच्ची सुहानी कुमारी का भी नामांकन उपायुक्त ने अपने हाथों से की, जिससे क्षेत्र के अन्य बच्चों को भी आंगनबाड़ी सेवाओं से जोड़ने का सकारात्मक संदेश गया। उपायुक्त ने उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया कि संबंधित परिवार को सभी पात्र जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं से वंचित न रखा जाए तथा क्षेत्र का नियमित निरीक्षण कर जरूरतमंदों को चिन्हित कर उन्हें योजनाओं से आच्छादित किया जाए। साथ ही बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने के भी निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने उस इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर के प्रयासों की सराहना की, जिसके माध्यम से यह मामला प्रशासन के संज्ञान में आया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया भी जनहित के मुद्दों को सामने लाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह प्रकरण सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग का एक सशक्त उदाहरण है, जिसने एक जरूरतमंद परिवार तक सरकारी सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने ललिता कुमारी के साथ मिलकर अवसाने -3 नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने केंद्र में उपस्थित बच्चों के बीच स्लेट, कॉपी, पेंसिल, शार्पनर एवं इरेज़र सेट के साथ-साथ फलों का वितरण किया तथा बच्चों से संवाद भी किया। *===========================* *#Team PRD(Palamu)*

Panki, Palamu | Jun 20, 2026
उपायुक्त ने दिव्यांग दंपति की बच्ची के आग्रह पर पहुंचकर दी सरकारी योजनाओं की सौगात, आंगनबाड़ी केंद्र का किया उद्घाटन। जिले के उपायुक्त श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में छोटी बच्ची ललिता कुमारी के आग्रह को गंभीरता से लेते हुए उसके घर पहुंचे। बच्ची ने अपने माता-पिता दोनों के दिव्यांग होने के कारण आवास एवं अन्य सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उपायुक्त स्वयं उस बच्ची के घर पहुंचे। मौके पर उपायुक्त ने बच्ची एवं उसके परिजनों से से मुलाकात की तथा बच्ची की अभिव्यक्ति क्षमता एवं बोलने की कला की सराहना की। इस दौरान उन्होंने बच्ची के छोटे भाई को गोद में लेकर उसे जन्म प्रमाण पत्र सौंपा तथा परिवार के अन्य तीन भाई-बहनों को भी जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किया, जिससे उनके भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का मार्ग प्रशस्त होगा। उपायुक्त ने दिव्यांग दंपति को “बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना” के अंतर्गत आवास की स्वीकृति प्रदान की तथा उनकी सुविधा के लिए ट्राई साइकिल भी उपलब्ध कराई। उन्होंने बच्ची से उसकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली तथा भविष्य में क्या बनने की उसकी इच्छा है, इस पर भी चर्चा करते हुए उसे निरंतर शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने बच्ची के भाई आशिक कुमार एवं बहन आरती कुमारी का नामांकन नव निर्मित एवं नव उद्घाटित अवसाने-3 ,बरेवा टोला आंगनबाड़ी केंद्र में कराया। साथ ही उन्होंने स्वयं उपस्थिति रजिस्टर में प्रविष्टि कर बच्चों की उपस्थिति दर्ज की। गांव की एक अन्य बच्ची सुहानी कुमारी का भी नामांकन उपायुक्त ने अपने हाथों से की, जिससे क्षेत्र के अन्य बच्चों को भी आंगनबाड़ी सेवाओं से जोड़ने का सकारात्मक संदेश गया। उपायुक्त ने उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया कि संबंधित परिवार को सभी पात्र जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं से वंचित न रखा जाए तथा क्षेत्र का नियमित निरीक्षण कर जरूरतमंदों को चिन्हित कर उन्हें योजनाओं से आच्छादित किया जाए। साथ ही बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने के भी निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने उस इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर के प्रयासों की सराहना की, जिसके माध्यम से यह मामला प्रशासन के संज्ञान में आया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया भी जनहित के मुद्दों को सामने लाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह प्रकरण सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग का एक सशक्त उदाहरण है, जिसने एक जरूरतमंद परिवार तक सरकारी सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने ललिता कुमारी के साथ मिलकर अवसाने -3 नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने केंद्र में उपस्थित बच्चों के बीच स्लेट, कॉपी, पेंसिल, शार्पनर एवं इरेज़र सेट के साथ-साथ फलों का वितरण किया तथा बच्चों से संवाद भी किया। *===========================* *#Team PRD(Palamu)* - Panki News