टोंक: ग्राम हमीरपुर निवासी परिवादिया की रिपोर्ट पर शहर के महिला थाना में दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज
Tonk, Tonk | Apr 16, 2025 टोंक शहर के महिला थाना अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ग्राम हमीरपुर निवासी परिवादिया मीना बैरवा पुत्री कैलाश चंद्र बैरवा ने महिला थाना में उपस्थित होकर दहेज प्रताड़ना व मारपीट के मामले को लेकर रिपोर्ट दी है। परिवादिया का विवाह 29 मई 2019 को खुशीराम बैरवा पुत्र श्योनारायण बैरवा निवासी मुमना तहसील पीपलू के साथ हुआ था।