कानपुर देहात के विकास भवन में कथित रूप से चार वर्ष पुराने बकाया भुगतान को लेकर भाजपा कार्यकर्ता गौरव त्रिपाठी का मामला चर्चा में है। गौरव त्रिपाठी का आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2022 के आसपास विकास भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के लिए लगभग 500 लंच पैकेट उपलब्ध कराए थे, लेकिन उसका भुगतान आज तक नहीं किया गया। उनका कहना है कि वह कई वर्षों से संबंधित विभागों और अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिले हैं।
बताया जा रहा है कि बकाया भुगतान न मिलने से परेशान होकर गौरव त्रिपाठी ने विकास भवन परिसर में आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाकर शांत कराया। अधिकारियों द्वारा जल्द भुगतान कराने का आश्वासन भी दिया गया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।
गौरव त्रिपाठी का आरोप है कि वर्षों से भुगतान के लिए भटकने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। #newstory #NewsUpdate #ɴᴇᴡsᴜᴘᴅᴀᴛᴇs #Congress #CBSE #PanchayatElection #educationsystem #BreakingNews #AkTakNewsDigital #RahulGandhi