आसीन्द: आसींद नगर पालिका चुनाव में अंतिम दिन 176 नामांकन, कांग्रेस-भाजपा ने 25 वार्डों में उतारे प्रत्याशी
Asind, Bhilwara | Aug 31, 2026 आसींद नगर पालिका चुनाव: अंतिम दिन 176 नामांकन, कांग्रेस-भाजपा ने 25 वार्डों में उतारे प्रत्याशी आसींद। नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन आसींद उपखंड कार्यालय के बाहर दावेदारों और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शाम करीब 5 बजे तक भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों को मिलाकर कुल 176 नामांकन आवेदन जमा होने की जानकारी सामने आई।