बैतूल नगर: यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नगर पालिका का बड़ा अभियान: सड़क किनारे लगे अतिक्रमण हटाए, दुकानें हटवाईं, तोल कांटे जब्त
शनिवार सुबह करीब 9 बजे नगर पालिका ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया। कार्रवाई का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना और सार्वजनिक सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखना रहा। अभियान के दौरान नगर पालिका की टीम ने कई स्थानों पर सड़क किनारे रखे सामान को हटवाया तथा अवैध रूप से रखे गए तोल कांटे भी जब्त किए।