परसिया: बडकुही में सिंदूर खेला के बाद देवी दुर्गा विदा हुईं, न्यूटन पेंच नदी में चल समारोह के साथ विसर्जन
बडकुही में बंगाली पूजा पंडाल में बुधवार को एक बजे सिंदूर खेला हुआ। इसके बाद देवी का विसर्जन किया गयां। सिंदूर खेला के बाद देवी दुर्गा को विदाई दी गई। चल समारेाह के साथ देवी की प्रतिमा का विसर्जन न्यूटन के पेंच नदी घाट में किया गया। इससे पहले पूजा पंडाल में महालक्ष्मी पूजन, दशमी पूजन किया गया। महाअष्टमी और महानवमी पूजन के बाद बुधवार को सिंदूर खेला किया गया।