सूरजगढ़: सूरजगढ़ा पुलिस ने 4 NBW वारंटी को गिरफ्तार कर लखीसराय कोर्ट में पेश किया
सूरजगढ़ा पुलिस ने विभिन्न जगहों से चार NBW वारंटी को गिरफ्तार कर सोमवार पूर्वाह्न 11:40 बजे उसे सूरजगढ़ा थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस ने सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र में जगदीशपुर गांव से NDPS एक्ट मामले में वारंटी पंकज सिंह को, अलीनगर गांव से कुणाल कुमार एवं विडियम कुमार उर्फ रजनीश को तथा रामपुर गांव से प्रमोद सिंह को गिरफ्तार किया है.