टोंक: जयपुर से किराए की टैक्सी लूट, ड्राइवर को बांधकर जंगल में फेंका गया
Tonk, Tonk | Apr 17, 2026 जयपुर जंक्शन से टैक्सी किराए पर लेकर आए बदमाशों ने नगरफोर्ट थाना क्षेत्र में ड्राइवर को बंधक बनाकर कार लूट ली। बुधवार देर रात तीन युवक 3000 रुपए में किराया तय कर टोंक जाने के लिए निकले। रास्ते में बदमाशों ने ड्राइवर ओमप्रकाश मीणा के हाथ-पैर और मुंह बांधकर जंगल में फेंक दिया और कार लेकर फरार हो गए।