मंगलवार को नगर पालिका सीएमओ हेमेश्वरी पटले ने बाजार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई कर्मियों को नियमित सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस दौरान नगरपालिका के कर्मचारी सहित स्थानिय लोग मौजूद रहे।