मोदनगंज: पखनपुर में विवाहिता की हत्या, शव गायब
ओकरी ओपी के पखनपुर गांव में दहेज को लेकर एक विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है इस संदर्भ में मृतक महिला बबीता देवी के पिता शैलेंद्र कुमार के बयान पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने बताया की पुलिस मामले में प्राथमिक की दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।