मोदनगंज: अहियासा में छेड़खानी का विरोध करने पर मां-बेटी को पीटा गया
अहियासा में छेड़खानी का विरोध करने पर सोमवार को मां बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। इस संदर्भ में पीड़ित महिला के बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए चार लोगों को नामजद आयुक्त बनाया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस तत्काल मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।