चैनपुर: बुकमा में हाथियों का फिर तांडव, 3 घर क्षतिग्रस्त, फसलें बर्बाद; ग्रामीण बोले- हर साल झेलते हैं यह दर्द
चैनपुर प्रखंड के बुकमा गांव में एक बार फिर जंगली हाथी के उत्पात से ग्रामीण दहशत में हैं। रात करीब बारह बजे एक जंगली हाथी गांव में घुस आया और तीन घरों के साथ-साथ खेतों में लगी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। भगत बुकमा निवासी किशुन भगत ने बताया कि हाथी ने सबसे पहले उनके घर पर हमला कर रसोईघर को पूरी तरह