बोध गया: बोधगया: नारायणी इंडियन गैस एजेंसी का एसडीओ ने किया निरीक्षण, प्रोपराइटर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
बोधगया के नारायणी इंडियन गैस एजेंसी का सदर एसडीओ अनिल कुमार रमन के द्वारा निरीक्षण किया गया। एसडीओ अनिल कुमार रमन ने शनिवार की शाम 5 बजे बताया कि जांच के दौरान गैस एजेंसी के भंडार में 357 सिलेंडर भरा हुआ कम पाया जाना गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को प्रदर्शित करता है। बोधगया थाना में नारायणी इंडियन गैस एजेंसी के प्रोपराइटर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।