मुगलसराय: कांग्रेस ने मनायी गांधी-शास्त्री की जयंती, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज
कांग्रेस ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अमन-चैन और सत्य-अहिंसा का संदेश दिया। यूपी कांग्रेस महासचिव ने नफरत फैलाने वालों की आलोचना की। जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का भी ऐलान किया।