रोहिणी: उत्तर-पश्चिम जिला में दो कुख्यात झपटमार और वाहन चोर गिरफ्तार, 4 मोबाइल और 2 मोटरसाइकिलें बरामद
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने झपटमारी और वाहन चोरी के 8 मामलों को सुलझाते हुए दो झपटमार-सह-वाहन चोरों और चोरी के मोबाइल खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन और 2 हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।