रोहिणी: जहांगीरपुरी से महिला नशा तस्कर सलमा गिरफ्तार, स्मैक के 31 पुड़िये बरामद
दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टीम ने 44 वर्षीय महिला सलमा को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 13.11 ग्राम स्मैक के 31 पुड़िये, सुलोचन की छह ट्यूब और नकदी बरामद हुई। मामला जहांगीरपुरी का है और जांच जारी है।