अनुपम खेर के छोटे भाई राजू खेर ने अपने जीवन के एक अंधेरे दौर के बारे में बताया है. राजू खेर ने कहा कि एक चैनल आने वाला था. मैंने मकान को बेच दिया था.
दूसरी जगह पैसे दे दिए थे. नया घर बुक कर दिया था. अचानक पता चला कि वो चैनल गायब हो गया. नया चैनल आने वाला था, जिसमें बड़े-बड़े लोग पैसे लगा रहे थे. मैंने भी एक प्रोग्राम बनाया. प्रोग्राम का नाम ‘लाइफ के लिए कुछ भी करेगा’ था.
राजू कहते हैं कि उन्होंने सोचा कि प्रोग्राम चलेगा, तो उनकी लाइफ सेट हो जाए. लेकिन वो चैनल अचानक गायब हो गया. वो जो फ्लैट लिया था उसका भी लग रहा था कि अब क्या होगा. कहां से पैसे जाएंगे.
मुझे लगा कि भाई से मदद लूंगा. वो ही मदद करेगा. लेकिन भाई के पास भी पैसे नहीं थे. उन्होंने काम करना छोड़ दिया था. उस समय मुझे लगा कि भाई मेरी मदद नहीं कर रहा है. लेकिन बाद में पता चला कि भाई की लाइफ में भी काफ़ी कुछ चल रहा है.
Korba, Korba | Oct 4, 2026