एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में बताया कि वो लद्दाख ट्रिप पर गई थीं और उन्हें वहां कुछ दिक्कतें भी हुईं। उनकी नाक से खून आ रहा था और काफी दिनों तक आता ही रहा। हिना ने लद्दाख यात्रा को लेकर सारी सावधानी भी बताई और किट भी शेयर किया।
टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने लद्दाख की अपनी पहली यात्रा के बारे में बात की और इस ऊंचे इलाके को 'सच में सहनशक्ति की परीक्षा' बताया। उन्होंने बताया कि वहां रहने के दौरान उन्हें रोज नाक से खून आने की समस्या हुई। लद्दाख यात्रा की झलकियां शेयर करते हुए हिना ने कहा कि इस इलाके ने उन्हें जिंदगी को देखने का एक अलग नजरिया दिया और उन्हें ज़िंदगी की रफ्तार धीमी करने की अहमियत का एहसास कराया।
Korba, Korba | Oct 4, 2026