बकावंड: बस्तर विधायक ने तारापुर-बनियागांव की मितानिनों को दी डिजिटल बीपी मशीन, बोले- ग्रामीण स्वास्थ्य को मिलेगी नई ताकत
*बस्तर।* जनस्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बस्तर विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष *श्री लखेश्वर बघेल* ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने तारापुर एवं बनियागाँव क्षेत्र की मितानिनों को *डिजिटल ब्लड प्रेशर (बीपी) मशीनों* का वितरण किया। इस अवसर पर श्री बघेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहली कड़ी मितानिन बहनें हैं,