नरवल: महाराजपुर क्षेत्र में हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन ने मजदूर को मारी टक्कर, हुई मौत
थाना महाराजपुर क्षेत्र में गुरुवार रात हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।महाराजपुर थाना प्रभारी संजय कुमार पांडे ने शुक्रवार 12 बजे बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।