नरवल: पाली में तिरंगा यात्रा निकालकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की गई
स्वतंत्रता दिवस से पहले पाली में रविवार शाम 5:00 बजे 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक शानदार तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत श्री नागा बाबा समाधि स्थल पाली धाम से हुई और बड़ा शिव मंदिर पर जाकर खत्म हुई। इस दौरान यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ो लोग शामिल रहे।यात्रा के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की गई।