बिसवां: चहलारी गांव के पास बिजली के मीटर लदे ट्रक का अचानक अनियंत्रित होकर पलटना, चालक और खलासी बाल-बाल बचे
सीतापुर-बहराइच मार्ग पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब चहलारी गांव के पास बिजली के मीटर लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय ट्रक नोएडा से बिजली के मीटर लेकर बहराइच की ओर जा रहा था। ट्रक चालक राम ललिते पुत्र मनोहर निवासी शाहजहांपुर और खलासी जुबेर निवासी नानपारा बहराइच ट्रक में ही फंस गए, लेकिन गनीमत रही कि दोनों की जान बच गई।