बानसूर: अलवर रोड बाईपास पर साइड मांगने पर गर्भवती महिला और उसके देवर पर हुआ हमला, CCTV में कैद हुई वारदात
Bansur, Alwar | Apr 2, 2026 कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर कस्बे में गुरुवार रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। अस्पताल से चेकअप कर लौट रही साढ़े तीन महीने की गर्भवती महिला और उसके देवर पर बाइक सवार दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि अलवर रोड बाईपास पर हॉर्न बजाने और साइड मांगने को लेकर कहासुनी हुई थी