बिहटा: राघोपुर गांव: इंजीनियरिंग छात्रा की गला दबाकर हत्या करने वाला प्रेमी गिरफ्तार
Bihta, Patna | Apr 15, 2026 बिहटा क्षेत्र के राघोपुर गांव में दो दिनों पूर्व इंजीनियरिंग की छात्रा का शव पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में बरामद किया था। परिवार वालों ने छात्रा की गला दबाकर हत्या उसके प्रेमी के द्वारा करने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बक्सर जिले के रहने वाले अर्थव श्रीवास्तव उर्फ राज को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बुधवार की दोपहर 2:45 के करीब की।