दुधि: पतरिहा गांव में बाइक दुर्घटना में दो युवक हुए घायल, एक युवक का पैर फ्रैक्चर, जिला अस्पताल किया गया रेफर
विंढमगंज थाना क्षेत्र के पतरिहा गांव में मंगलवार शाम महुली बाजार जाते समय एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाई घायल हो गए। हादसे में एक युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार,कोरगी गांव निवासी 24 वर्षीय अभिमन्यु पुत्र नंदजी और उनका चचेरा भाई 28 वर्षीय धीरेंद्र पुत्र स्व. बिहारी मंगलवार शाम किसी निजी काम से महुली बाजार जा रहे थे।