ब्यौहारी: मेहंदी का रंग फीका होने से पहले उजड़ी जिंदगी, शादी के 20 दिन बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी
शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में शादी के महज 20 दिन बाद नवविवाहिता गीतांजली पटेल ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह चार दिन पहले ही ससुराल से मायके आई थी। घटना के वक्त माता-पिता जंगल गए थे। भाभी ने कमरे में शव फंदे पर लटका देखा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू की है।