Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
image
image

हिसार के सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखे एक महिला के शव को चूहों द्वारा कुतरने के आरोप के बाद रविवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हांसी की तोशाम चुंगी पर एम्बुलेंस खड़ी कर परिवार ने सड़क जाम लगा दिया। प्रदर्शन में किन्नर समाज के लोग भी शामिल हो गए। हंगामे के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने ईंट मारकर दो गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए, जिससे वाहन चालकों और प्रदर्शनकारियों के बीच कहासुनी भी हुई। सूचना मिलते ही DSP विनोद शंकर, शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। इस दौरान हंगामा कर रहे तीन लोगों को हिरासत में भी लिया। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया। दरअसल, हांसी के सरकारी अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई थी। गंभीर हालत में उसे हिसार रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को हिसार के सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया। परिजनों का आरोप है कि वहां चूहों ने महिला के माथे की खाल कुतर दी। दरअसल, हांसी के सरकारी अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई थी। गंभीर हालत में उसे हिसार रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को हिसार के सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया। परिजनों का आरोप है कि वहां चूहों ने महिला के माथे की खाल कुतर दी। #HVN24 #NewsUpdate #haryana #news #haryananews #hisarnews

Thanesar, Kurukshetra | Jun 7, 2026

MORE NEWS

नाबालिग पीड़ित लड़की से मिली महिला आयोग की चैयरपर्सन रेणु भाटिया,लड़की ने बताई हैरान कर देनी वाली बातें,हैवान डॉ ने किया कई बार रेप, बाल पकडर कर घसीटा

नाबालिग पीड़ित लड़की से मिली महिला आयोग की चैयरपर्सन रेणु भाटिया,लड़की ने बताई हैरान कर देनी वाली बातें,हैवान डॉ ने किया कई बार रेप, बाल पकडर कर घसीटा

Thanesar, Kurukshetra | Jun 7, 2026

प्रकृतिक खेती की कार्यशाला में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया जबर्दस्त संबोधन ,सुने.....

प्रकृतिक खेती की कार्यशाला में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया जबर्दस्त संबोधन ,सुने.....

Thanesar, Kurukshetra | Jun 7, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के 'ईंधन बचाओ' संदेश को धरातल पर उतार रहे राज्यपाल आचार्य देवव्रत
कुरुक्षेत्र आगमन पर सुरक्षा काफिला छोड़ ई-रिक्शा से तय किया सफर, 
सादगी से दिया पर्यावरण स्वच्छता का संदेश
सभी प्रशासनिक अधिकारियों और कुलपतियों से की पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने और तेल की खपत घटाने की अपील
डॉ. राजेश वधवा/कुरूक्षेत्र खबरनामा 
कुरुक्षेत्र, 07 जून 2026: वैश्विक स्तर पर गहराते पर्यावरण संकट और ग्लोबल वार्मिंग की चुनौतियों के बीच, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'ईंधन बचाने और प्रकृति संरक्षण' के आह्वान को गुजरात के राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत जी ने अपने आचरण में ढालकर एक नई मिसाल पेश की है। आज कुरुक्षेत्र आगमन पर राज्यपाल महोदय ने न केवल हवाई यात्राओं का त्याग कर आम नागरिक की तरह ट्रेन से सफर किया, बल्कि रेलवे स्टेशन से गुरुकुल तक की यात्रा भी ई-रिक्शा के जरिए पूरी कर देश को ऊर्जा संरक्षण का एक बड़ा संदेश दिया।
प्रधानमंत्री के आह्वान पर हवाई यात्राएं और सुरक्षा काफिला बंद
कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से विशेष बातचीत करते हुए राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत जी ने कहा कि आज बढ़ती गर्मी और पर्यावरण में आ रहे बदलावों से पूरी दुनिया और वैज्ञानिक चिंतित हैं। इस संकट से धरती को बचाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देशवासियों से ईंधन बचाने और पर्यावरण हितैषी जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया है।

"प्रधानमंत्री जी के इसी विजन का पालन करते हुए मैंने हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज से यात्रा करना पूरी तरह बंद कर दिया है। मेरा सुरक्षा काफिला भी अब बेहद सीमित है। मैं स्वयं अब लंबी दूरियों के लिए सामान्य बस और ट्रेन का उपयोग कर रहा हूँ।"
— श्री आचार्य देवव्रत, राज्यपाल, गुजरात

अधिकारियों से अपील: तेल की खपत कम करें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाएं
राज्यपाल जी ने पर्यावरण को बचाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर देते हुए सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और प्रशासनिक विभाग के उच्च अधिकारियों से विशेष आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने दैनिक जीवन और सरकारी कार्यों में कम से कम तेल का उपयोग करें और जितना संभव हो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर देश के ईंधन को बचाने में अपना योगदान दें। इसके साथ ही उन्होंने धरती की सेहत सुधारने के लिए रासायनिक खेती को छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाने की बात कही।
ई-रिक्शा से सफर कर दिया बड़ा संदेश
आज पश्चिम एक्सप्रेस से बिल्कुल आम नागरिक की भांति कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पहुंचे राज्यपाल जी का स्वागत ई-रिक्शा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने किया। सादगी की अनूठी मिसाल पेश करते हुए राज्यपाल जी बिना किसी भारी-भरकम गाड़ियों के काफिले के, सीधे ई-रिक्शा में सवार होकर गुरुकुल कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुए। उनके इस कदम ने आम जनता को डीजल-पेट्रोल की निर्भरता कम करने और ई-वाहनों (Electric Vehicles) को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।
राज्यपाल की मुहिम को मिला ई-रिक्शा यूनियन का पूर्ण समर्थन
ई-रिक्शा यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रामनिवास ने राज्यपाल जी की सादगी की सराहना करते हुए कहा कि एक बड़े राज्य के संवैधानिक पद पर होने के बावजूद उनका यह व्यवहार सीधे जनता के दिलों को छूता है। यूनियन के जिलाध्यक्ष कुलदीप सहित सदस्य रवि कुमार, मनोज, महेश, आदित्य, ओमप्रकाश, जसबीर व अन्य साथियों ने संकल्प लिया कि ई-रिक्शा यूनियन का हर सदस्य प्रधानमंत्री जी के ईंधन बचाने के संदेश और राज्यपाल जी की पर्यावरण व स्वच्छता मुहिम को घर-घर तक पहुंचाने के लिए लोगों को जागरूक करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी के 'ईंधन बचाओ' संदेश को धरातल पर उतार रहे राज्यपाल आचार्य देवव्रत कुरुक्षेत्र आगमन पर सुरक्षा काफिला छोड़ ई-रिक्शा से तय किया सफर, सादगी से दिया पर्यावरण स्वच्छता का संदेश सभी प्रशासनिक अधिकारियों और कुलपतियों से की पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने और तेल की खपत घटाने की अपील डॉ. राजेश वधवा/कुरूक्षेत्र खबरनामा कुरुक्षेत्र, 07 जून 2026: वैश्विक स्तर पर गहराते पर्यावरण संकट और ग्लोबल वार्मिंग की चुनौतियों के बीच, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'ईंधन बचाने और प्रकृति संरक्षण' के आह्वान को गुजरात के राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत जी ने अपने आचरण में ढालकर एक नई मिसाल पेश की है। आज कुरुक्षेत्र आगमन पर राज्यपाल महोदय ने न केवल हवाई यात्राओं का त्याग कर आम नागरिक की तरह ट्रेन से सफर किया, बल्कि रेलवे स्टेशन से गुरुकुल तक की यात्रा भी ई-रिक्शा के जरिए पूरी कर देश को ऊर्जा संरक्षण का एक बड़ा संदेश दिया। प्रधानमंत्री के आह्वान पर हवाई यात्राएं और सुरक्षा काफिला बंद कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से विशेष बातचीत करते हुए राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत जी ने कहा कि आज बढ़ती गर्मी और पर्यावरण में आ रहे बदलावों से पूरी दुनिया और वैज्ञानिक चिंतित हैं। इस संकट से धरती को बचाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देशवासियों से ईंधन बचाने और पर्यावरण हितैषी जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया है। "प्रधानमंत्री जी के इसी विजन का पालन करते हुए मैंने हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज से यात्रा करना पूरी तरह बंद कर दिया है। मेरा सुरक्षा काफिला भी अब बेहद सीमित है। मैं स्वयं अब लंबी दूरियों के लिए सामान्य बस और ट्रेन का उपयोग कर रहा हूँ।" — श्री आचार्य देवव्रत, राज्यपाल, गुजरात अधिकारियों से अपील: तेल की खपत कम करें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाएं राज्यपाल जी ने पर्यावरण को बचाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर देते हुए सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और प्रशासनिक विभाग के उच्च अधिकारियों से विशेष आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने दैनिक जीवन और सरकारी कार्यों में कम से कम तेल का उपयोग करें और जितना संभव हो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर देश के ईंधन को बचाने में अपना योगदान दें। इसके साथ ही उन्होंने धरती की सेहत सुधारने के लिए रासायनिक खेती को छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाने की बात कही। ई-रिक्शा से सफर कर दिया बड़ा संदेश आज पश्चिम एक्सप्रेस से बिल्कुल आम नागरिक की भांति कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पहुंचे राज्यपाल जी का स्वागत ई-रिक्शा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने किया। सादगी की अनूठी मिसाल पेश करते हुए राज्यपाल जी बिना किसी भारी-भरकम गाड़ियों के काफिले के, सीधे ई-रिक्शा में सवार होकर गुरुकुल कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुए। उनके इस कदम ने आम जनता को डीजल-पेट्रोल की निर्भरता कम करने और ई-वाहनों (Electric Vehicles) को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल की मुहिम को मिला ई-रिक्शा यूनियन का पूर्ण समर्थन ई-रिक्शा यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रामनिवास ने राज्यपाल जी की सादगी की सराहना करते हुए कहा कि एक बड़े राज्य के संवैधानिक पद पर होने के बावजूद उनका यह व्यवहार सीधे जनता के दिलों को छूता है। यूनियन के जिलाध्यक्ष कुलदीप सहित सदस्य रवि कुमार, मनोज, महेश, आदित्य, ओमप्रकाश, जसबीर व अन्य साथियों ने संकल्प लिया कि ई-रिक्शा यूनियन का हर सदस्य प्रधानमंत्री जी के ईंधन बचाने के संदेश और राज्यपाल जी की पर्यावरण व स्वच्छता मुहिम को घर-घर तक पहुंचाने के लिए लोगों को जागरूक करेगा।

Thanesar, Kurukshetra | Jun 7, 2026