पोलायकलां: अकोदिया में शराब ठेके के स्थानांतरण की मांग पर रहवासी अड़े, 42 डिग्री गर्मी में सड़क पर दिया धरना
अकोदिया में वार्ड क्रमांक 8 के रिहायशी इलाके में शराब ठेके के प्रस्तावित स्थानांतरण के विरोध में शनिवार को दोपहर 12 बजे रहवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। 42 डिग्री तापमान की तपती गर्मी में महिला-पुरुष और पार्षदों ने शुजालपुर रोड पर धरना प्रदर्शन कर चक्काजाम कर दिया।