बीना: विधायक ने नगर पालिका अधिकारियों के साथ नगर पालिका फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया, ज़रूरी दिशा निर्देश दिए
Bina, Sagar | Jan 4, 2026 जहां इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों की घटना ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। इस घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और सभी जिलों में पानी की सप्लाई और फिल्टर प्लांट्स की जांच तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में बीना विधायक निर्मला सप्रे ने नगर पालिका अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बीना नदी पर स्थित फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया।