जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन ने फारबिसगंज प्रखंड के सिरसिया पहुंचकर किसानों द्वारा की जा रही धान रोपनी का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों से बातचीत कर कृषि कार्यों एवं सिंचाई की उपलब्धता की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को किसानों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
जिला प्रशासन अररिया
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
53 views | Araria, Bihar | Jul 17, 2026