हरनौत: जीडीएम कॉलेज में एनसीसी का किया गया वार्षिक निरीक्षण, कर्नल ने बढ़ाया कैडेट्स का उत्साह
हरनौत के रूपसपुर गांव के पास एनएच-20 किनारे स्थित जीडीएम कॉलेज में शुक्रवार को बिहार 38 बटालियन एनसीसी के कमांड अधिकारी कर्नल राजेश बहरी ने एनसीसी का वार्षिक निरीक्षण एवं समीक्षा की। इस दौरान कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा एवं एनसीसी पदाधिकारी संतोष कुमार ने कर्नल राजेश बहरी का शाल और बुके देकर स