दतिया: खिरिया साहब गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, भांडेर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Datia, Datia | Apr 2, 2026 दतिया जिले के खिरिया साहब गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। गुरुवार शाम करीब 4 बजे भाण्डेर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खिरिया साहब निवासी लालता प्रसाद दोहरे ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा सुनील दोहरे (30) अपने घर में अलग रहता था।