नवादा: नवादा में सखी वार्ता: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को मिला नया बल, जागरूकता अभियान में बाल विवाह पर सख्ती का संदेश
Nawada, Nawada | Apr 16, 2026 नवादा जिले में महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार सरकार के तहत मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोहिउद्दीनपुर में आयोजित सखी वार्ता कार्यक्रम की देखरेख आईसीडीएस की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी निरुपमा शंकर ने की।