बलिया: बलिया की गंगा-जमुनी तहजीब से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, आपत्तिजनक पोस्टर का विरोध करते हुए मौके पर पहुंचकर फाड़ा गया
Ballia, Ballia | Oct 23, 2026 बलिया। एमएलसी चुनाव के दिन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए कथित आपत्तिजनक पोस्टर को लेकर विरोध सामने आया। पोस्टर का विरोध करते हुए संबंधित व्यक्ति मौके पर पहुंचा और उसे फाड़ दिया। इस दौरान बलिया की गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि बलिया की पहचान हमेशा से एकता, सौहार्द और आपसी प्रेम की रही है।