सिसई: बरगांव में जिला परिषद अध्यक्ष और मुखिया ने नागपुरी कार्यक्रम का उद्घाटन किया, पहान पुजार को सम्मानित किया गया
Sisai, Gumla | Dec 20, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के बरगांव गांव में गाय टंगरा जतरा के अवसर पर नागपुरी कार्यक्रम के मंच का जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा और उत्तरी बरगांव पंचायत के मुखिया सुनीता कुमारी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही साथ पंचायत के पहान पुजारों को गमछा ओढ़कर सम्मानित भी किया।जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि संस्कृति को बनाए रखने में पहान पुजारों का महत्वपूर्ण योगदान है।